हिंदी क्या है?
अब सब कुछ जानें हिंदी ज़ुबान में..
हमारा देश भारत,और हम भारतीय है, हमारे देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है और हिंदी भाषा हम भारतियों के लिए बहोत मायने रखती है और ज़्यादातर भारतीय,हिंदी पढ़ना, हिंदी फ़िल्म देखना,हिंदी गाने सुनना,हिंदी गाने गाना पसंद करते है और हिंदी बोलने या सुनने में खुद को कम्फर्टेबल महसूस करते है..
महसूस
और हम भी अपने हिंदी ज़ुबान ब्लॉग पर सारी जानकारी हिंदी में ही देते है..
_हिंदी ज़ुबान (Hindizuban)
ये हमारा एक बहोत ही आसान शब्दों में जानकारी प्रदान करने वाला हिंदी ब्लॉग है क्योंकि यहाँ नई सरकारी योजनाएं की जानकारी,टेक्निकल जानकारी, कुछ खास अपडेट,motivational कहानियाँ,सेहत से जुडी बातें,अजब-गजब और अनोखी मजेदार जानकारी मिलती हैं।
यहां आपको हिंदी ज़ुबान में सभी आवश्यक जानकारी मिलेगी। जिन्हें आप पढ़ना पसंद करेंगे। अगर आप इसको ये सब पसंद है हैं, तो आप इस ब्लॉग पर हमारे मनोरंजक आर्टिकल / कहानियाँ पढ़ सकते हैं।
_हिंदीज़ुबान (Hindizuban)
सबसे पहले हमारे देश के 3नाम कैसे हुए ये जानते है.
भारत -भारत का नाम पौराणिक राजा भरत से लिया गया है.इसका साम्राज्य कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला हुआ था.
हिंदूस्तान - व्यापार के लिए जब ईरानी भारत आए तब भारत को सिंधु नाम से जाना जाता था लेकिन ईरानीयों को सिंधु उच्चारण करने में तकलीफ होती थी वो सिंधु को हिंदू बोलने लगे फिर कुछ बाद हिन्द, हिंदुस्तान में बदल गया और फिर हमारे देश भारत का नाम हिंदुस्तान पड गया.
इंडिया - सिंधु नदी को इंडस नाम से भी जाना जाता है,सिंधु घाटी की सभ्यता रोम की सभ्यता की तराह प्रसिद्ध थी,और पुरे देश में फैली हुई थी,इंडस वैली के कारण ही देश का नाम इंडिया पड़ा,इंडिया का नाम विश्व स्तर पर अंग्रेज़ शासन के दौरान सबसे अधिक प्रसिद्ध हुआ है जो आज भी प्रसिद्ध है.
इसके बाद जानते है..
ये हिंदी दिवस कबसे मनाया जाता है चलिए जानते है इसका कारण.
14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने ये निर्णय लिया की हिंदी भी केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा होंगी. इसी निर्णय के महत्व को रखने और हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए साल 1953 से पुरे भारत में 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है.और एक तथ्य ये भी है की 14 सितम्बर 1949 को हिंदी के पुरोधा व्योहार राजेंद्र सिंह का 50 वां जन्मदिन था, जिन्होंने हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए बहुत लम्बा संघर्ष किया.
भारत में हिंदी और उर्दू भाषाओं से जुड़ी कई बोलियों को आमतौर पर हिंदुस्तानी कहा जाता है। कई भाषा विशेषज्ञ का मानना है कि हिन्दुस्तानी भाषा, जब इस शब्द में हिंदी और उर्दू दोनों को गिना जाता है, चीनी और अरबी भाषाओं के बाद दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिंदी भाषा है।
हमारे भारत में देशी हिंदी भाषा बोलने वाले राज्य ज्यादातर उत्तरी और मध्य भारत में पाए जाते है जैसे की,
- उत्तरप्रदेश ,
- राजस्थान,
- बिहार और
- मध्य प्रदेश
अकेले भारत में, लगभग 41 प्रतिशत आबादी, या 425 मिलियन लोग, हिंदी के किसी न किसी रूप को अपनी मातृभाषा के रूप में दावा करते हैं। इसके अलावा, देश में कम से कम 120 मिलियन अन्य लोग हिंदी को दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं।
हिंदी भाषा का इतिहास – हिंदी, एक इंडो-यूरोपियन भाषा है जो मुख्य रूप से उत्तरी और मध्य भारत में बोली जाती है, Hindizuban (हिंदी जुबान) छह राज्यों- हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की स्थानिक भाषा है। ये पूरी दुनिया में 43 करोड़ 79मिलियन लोगों द्वारा बोली जाती है। हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा है।
अकेले भारत में ही नहीं बल्के कुछ और देशों में भी हिंदी बोली जाती है.
भारत के बाहर भी कुछ देशों में हिंदी बोली जाती है,जैसे..
- मौरीशास
- फिज़ी
- सुरीनाम
- गुयाना
- त्रिनिदाद
- टोबैगो
- नेपाल
हमारे बॉलीवुड की फ़िल्में, जो पुरे भारत भर में मशहूर है, एक हिंदी भाषा का इस्तेमाल करती हैं, जो हिंदी और उर्दू ये दोनों ज़बानो के जानकारों के लिए जाना जाता है। अलग-अलग स्थानिक बोलियों से बचकर, बॉलीवुड फ़िल्में भारत में हिंदी भाषा बोलने वालों के लिए एक वरदान से कम नही क्यों की इन्ही हिंदी फिल्मो को देखते हुए हिंदुस्तान की ज़्यादातर जनता बढ़ी और बूढ़ी हुई है फिर वो मोगले आज़म,शोले,कहो ना प्यार है,वांटेड या फिर बाहुबली हो.
आलोचना
बहोत सारे हिन्दी लेखकों और हिन्दी भाषा के जानने वालों का ऐसा कहना है कि हिन्दी दिवस बस सरकारी कार्य की तरह है,जिसे बस एक दिन के लिए अच्छे से मना दिया जाता है।जिसकी वजह से हिन्दी भाषा का कोई भी विकास नहीं होता है, बल्कि इससे हिन्दी भाषा को नुकसान होता है। कई लोग हिन्दी दिवस समारोह में भी इंग्लिश भाषा में लिख कर लोगों का स्वागत करते हैं। सरकार इसे सिर्फ ये दिखाने के लिए चलाती है कि वो हिन्दी भाषा के विकास के लिए काम कर रही है। स्वयं सरकारी कर्मचारी भी हिन्दी के जगह पर इंग्लिश में काम करते नज़र आते हैं।
परंतु कई लोगों की सोच यह भी है कि अलग अलग कारण बताकर हिन्दी दिवस मनाने का विरोध करने और मजाक उड़ाने वाले यह चाहते हैं कि हिन्दी के प्रति रही-सही अपनेपण की भावना भी समाप्त की जाय।
______________END______________
नया राशन कार्ड बनवाने के लिए online फॉर्म कैसे भरें जानिए पूरी जानकारी वो भी हिंदी में..
होमीयोपैथीक दवाइयों की जानकारी के लिए हमारे दूसरे ब्लॉग
Homeopathictreatment2021 को visit करें.
क्या अख़बार में लिपटा खाना खाने से कैंसर होता है?
अगर आप भी Google Chrome का इस्तेमाल करते है तो हो जाइये सावधान.
अपने पैनकार्ड कों आधार से link करवालो वरना करना पड़ेगा इन दिक्कतों का सामना
चिकनगुनिया होने के कारण लक्षण और घरेलु उपचार